Vaishno Devi Aarti | श्री वैष्णो देवी आरती Vaishno Devi Aarti
श्री वैष्णो देवी आरती
जय वैष्णों माता, मैय्या जय वैष्णों माता
Jai Vaishno Mata, Maiyya Jai Vaishno Mata
श्री वैष्णो देवी आरती
॥ आरती ॥
ॐ जय वैष्णों माता, मैय्या जय वैष्णों माता।
हाथ जोड़ तेरे द्वारे, आरती हम गाते।।
शीश पर छत्र विराजे, मूरतिया प्यारी।
गंगा बहती चरनन, ज्योति जगे न्यारी ।।
ब्रह्मावेद पढ़े नित द्वारे, शंकर ध्यान धरे।
सेवत चंवर डुलावत, नारद नृत्य करे।।
सुन्दर गुफा तुम्हारी, मन को अति भावे।
बार-बार देखने को, ऐ माँ मन चावे।।
भवन पे झण्डे झूले, घण्टा ध्वनि बाजे।
ऊँचा पर्वत तेरा, माता प्रिय लागे ।।
पान सुपारी ध्वजा नारियल, भेंट पुष्प मेवा ।
दास खड़े चरणों में, दर्शन दो माता।।
जो जन निश्चय करके, द्वार तेरे आवे।
इतनी स्तुति निशदिन, जो जन भी गावे ।।
कहते सेवक ध्यानं, सुख सम्पत्ति पावे।
जय वैष्णों माता, मैय्या जय वैष्णों माता।।
(इति)