ॐ श्री तुलसी माता आरती ॐ

Tulsi Mata Aarti | श्री तुलसी माता आरती

Tulsi Mata Aarti
श्री तुलसी माता आरती


तुलसी महारानी नमो नमो, हरि की पटरानी नमो नमो
Tulsi Maharani Namo Namo, Hari ki Patrani Namo Namo

श्री तुलसी माता आरती

॥ आरती ॥

तुलसी महारानी नमो नमो, हरि की पटरानी नमो नमो । 
धन तुलसी पूरन तप कीनो, शालिग्राम बनी पटरानी ।।
 जाके पत्र मंजरी कोमल, श्रीपति कमल-चरण लपटानी । 
धूप, दीप, नैवेद्य आरती, पुष्पन की वर्षा बरसानी ।। 
छप्पन भोग छत्तीसों व्यंजन, बिन तुलसी हरि एक न मानी। 
सभी सखी मैय्या तेरो यश गावै, भक्ति ज्ञान वर दो महारानी ।। 
नमो नमो तुलसी महारानी, नमो नमो तुलसी महारानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *