Maa Saraswati Aarti | सरस्वती माँ आरती Maa Saraswati Aarti
सरस्वती माँ आरती
सरस्वती माता, मैय्या जय सरस्वती माता ।
Saraswati Mata, Maiyya Jai Saraswati Mata
सरस्वती माता आरती
॥ आरती ॥
सरस्वती माता, मैय्या जय सरस्वती माता ।
सद्गुण वैभवशालिनि त्रिभुवन विख्याता ।।
जय… ।।
चंद्रवदनि पद्मासिनि द्युति मंङ्गलकारी ।
सोहे शुभ हंस- सवारी अतुल तेजधारी ।।
जय … ।।
बायें कर मे वीणा, दायें कर माला ।
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला ।।
जय … ।।
देवी शरण जो आये, उनका उद्धार किया।
पैठि मंथरा दासी असुर संहार किया ।।
जय … ।।
वेद-ज्ञान-प्रदायिनि बुद्धि प्रकाश भरो।
मोह अज्ञान तिमिर का जग से नाश करो।।
जय … ।।
धूप-दीप-फल- मेवा माँ स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता भव से उद्धार करो।।
जय … ।।
माँ सरस्वती जी की आरती जो कोई जन गावें ।
हितकारी सुखकारी ज्ञान भक्ति पावें ।।
जय … ।।