श्री कृष्ण आरती | Shri Krishna Aarti श्री कृष्ण आरती
Shri Krishna Aarti
जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु जय श्री कृष्ण हरे
Jai Shri Krishna Hare, Prabhu Jai Shri Krishna Hare
श्री कृष्ण आरती
॥ आरती ॥
ॐ जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु जय श्री कृष्ण हरे।
भक्तन के दुख सारे, पल में दूर करे। टेक।।
परमानन्द मुरारी मोहन गिरधारी।
जय रस रास बिहारी जय जय गिरधारी ।। ॐ ।।
कर कंकन कटि सोहत, कानन में बाला।
मोर मुकुट पीताम्बर, सोहे बनमाला ।। ॐ ।।
दीन सुदामा तारे, दारिद्रों के दुख टारे।
जग के फन्द छुड़ाये, भव सागर तारे।। ॐ ।।
हिरण्यकश्यप संहारे, नरहरि रूप धरे।
पाहन से प्रभु प्रकटे, जम के बीच परे ।। ॐ ।।
केशी कंस विडारे, नल कूबर तारे।
दामोदर छवि सुन्दर, भक्तन के प्यारे।। ॐ ।।
काली नाग नथैया, नटवर छवि सोहे।
फन-फन निरत करत ही, नागिन मन मोहे ।। ॐ ।।
राज्य उग्रसेन पाये, माता शोक हरे।
द्रुपद सुता पत राखी, करूणा लाज भरे ।। ॐ ।।