Gorakhnath Aarti | श्री गोरखनाथ आरती Gorakhnath Aarti
श्री गोरखनाथ आरती
जय गोरख देवा बाबा जय गोरख देवा
Jai Gorakh Deva Baba Jai Gorakh Deva
श्री गोरखनाथ आरती
॥ आरती ॥
ॐ जय गोरख देवा बाबा जय गोरख देवा।
करो कृपा भक्तों पर नित्य करें सेवा ।।
ॐ जय…
शीश जटा अति सुन्दर भाल चन्द्र सोहे।
कानन कुण्डल झलकत निरखत मन मोहे ।।
ॐ जय…
गल विच सेली नाग सुशोभित तन भस्मी धारी।
आदि पुरुष योगेश्वर संतन हितकारी ।।
ॐ जय…
नाथ निरंजन आप ही घट घट के वासी।
करत कृपा निज जन पर मेटत यम फांसी ।।
ॐ जय…
रिद्धि सिद्धि चरणों में लोटत माया है दासी।
आप अलख अवधूता उत्तराखण्ड वासी।।
ॐ जय…
अगम अगोचर अकथ रूपी सबसे हो न्यारे।
योगीजन के आप ही सदा हो रखवारे।।
ॐ जय…
ब्रह्मा विष्णु तुम्हारा निशदिन गुण गावें।
नारद शारद सुर मिल चरनन चित लावें ।।
ॐ जय…
चारों युग में आप विराजत योगी तन धारी।
सतयुग द्वापर त्रेता कलयुग भय टारी।।
ॐ जय…
गुरु गोरखनाथ की आरती निशदिन जो गावे।
जो ध्यावे फल पावे भव से तर जावे।।
ॐ जय…
ॐ जय गोरखदेवा बाब जय गोरखदेवा।
करो कृपा भक्तों पर नित्य करें सेवा ।।