Danteshwari Maa Aarti | दंतेश्वरी माँ आरती Danteshwari Maa Aarti
दंतेश्वरी माँ आरती
जय दन्तेश्वरी माता, मैया जय दन्तेश्वरी माता
Jai Danteshwari mata, Maiyya Jai Danteshwari Mata
दंतेश्वरी माँ आरती
॥ आरती ॥
जय दन्तेश्वरी माता, मैया जय दन्तेश्वरी माता।
जो जन ठाढे द्वारे, दर्शन वो पाता।।
जय दन्ते….
जग शिशु है तुम आता, आँचल सुख पाए।
तुमको मात पुकारे, अमृत वो पाए ।।
जय दन्ते….
तु वरंगल छोड़ी, बस्तर आए बसी।
डंकनी शंखनी संगम, आकर तु हरी ।।
जय दन्ते…
रायगुड़ी ढोल औ भेरी, बाजत है मोहरी।
घण्टा नाद करत है, आरती होवे तोरी ।।
जय दन्ते….
बस्तर नृप तोरी आरती उतारे, जगमग ज्योत जरे।
मंदिर देव खड़े हैं, जन जैकार करे।।
जय दन्ते…
शिव राजत तोरे द्वारे, गणति वाम खड़े।
लक्ष्मी नारायण राजत, आरती सुख पावे ।।
जय दन्ते ….
माँ दन्तेश्वरीजी की आरती, जन मन जो गावे।
सत्य कहूँ जो माँ की, अतुल कृपा पावे।।
जय दन्ते..
सांझ सकारे जो आरती गावे, संतति सुख पावे।
माँ की भक्ति करे जो, जन्म सफल होवे।।
जय दन्ते…
(इति)