Jeen Mata Aarti | जीण माता की आरती Jeen Mata Aarti
जीण माता आरती
जय श्री जीण मैय्या, बोलो जय श्री जीण मैय्या
Jai Shri Jeen Maiyya, Bole Jai Shri Jeen Maiyya
जीण माता की आरती
॥ आरती ॥
ॐ जय श्री जीण मैय्या, बोलो जय श्री जीण मैय्या ।
सच्चे मन से सुमिरे, सब दुःख दूर भया ।। टेक।।
ॐ पर्वत मंदिर, शोभा अति भारी।
दिखत रूप मनोहर, असुरन भयकारी।।
ॐ जय..
महा श्रृंगार सुहावन, ऊपर छत्र फिरे।
सिंह की सवारी सोहे, कर मे खड्ग धरे।।
ॐ जय..
बाजत नौबत द्वारे, अरू मृदंग डमरू ।
चौसठ जोगन नाचत, नृत्य करत भैरूँ ।।
ॐ जय…
बड़े-बड़े बलशाली, तेरा ध्यान धरें ।
ऋषि मुनि, नर देवा, चरणों आन परें ।।
ॐ जय..
जीण माता की आरती, जो कोई जन गावे।
कहत रूड़मल सेवक, सुख सम्पति पावे।।
ॐ जय..