जय शारदे माता मैय्या जय शारदे माता
Jai Sharde Mata Maiyya Jai Sharade Mata
जीण माता की आरती
॥ आरती ॥
ॐ जय शारदे माता मैय्या जय शारदे माता ।
वीणा पुस्तक धारिणी, विद्या की दाता ।। ॐ जय…
हंस सवारी विराजत, भक्तों की हितकारी।
तुमको निशदिन पूजत, सेवक नर नारी ।। ॐ जय…..
कर में फूल कमल के, ज्ञान बुद्धि देती।
अज्ञानी हो ज्ञानी, जो जग विख्याता। ॐ जय…
ब्रह्मा विष्णु पूजे, पूजे अविनाशी ।
आके पूजे मैहर, छोड़ के शिव काशी।। ॐ जय…
अपने पास बुलाओ, माता दो शिक्षा ।
तेरे चरण पखारे, है सबकी इच्छा।। ॐ जय…
ॐ जय शारदे माता मैय्या जय शारदे माता।