खाटू श्याम आरती | Khatu Shyam Aarti खाटू श्याम आरती
Khatu Shyam Aarti
जय श्री श्याम हरे, प्रभु जय श्री श्याम हरे
Jai Shri Shyam Hare, Prabhu Jai Shri Shyam Hare
खाटू श्याम आरती
॥ आरती ॥
जय श्री श्याम हरे,प्रभु जय श्री श्याम हरे ।
खाटू धाम बिराजत, अनुपम रूप धरे ।।
ॐ जय..
रत्न जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर दुले।
तन केसरिया बागो, कुण्डल श्रवण पड़े।।
ॐ जय..
गल पुष्पों की माला, सिर पर मुकुट धरे।
खेवत धूप अग्नि पर, दीपक ज्योति जले।।
ॐ जय…
मोदक खीर चूरमा, कंचन थाल भरे।
सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करें।।
ॐ जय..
झांझ, नगारा और घड़ियावल, शंख मृदंग धुरे ।
भक्त आरती गावें, जय जय कार करें।।
ॐ जय…
जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे ।
सेवक जन निज मुख से श्री श्याम श्याम उचरे ।।
ॐ जय..
श्रीश्याम बिहारीजी की आरती, जो कोई जन गावे ।
कहत दास मनोहर, मनवांछित फल पावे।।
ॐ जय…
जय श्री श्याम हरे, प्रभु जय श्री श्याम हरे ।
निज भक्तन के तुमने, पूरण काज करे।।
ॐ जय….