ॐ गौ माता आरती ॐ

गौ माता आरती | Gau Mata Aarti

गौ माता आरती
Gau Mata Aarti


जै जै गौ माता मैया जै जै गौ माता
Jai Jai Gau Mata Maiyya Jai Jai Gau Mata

गौ माता आरती

॥ आरती ॥

ॐ जै जै गौ माता मैया जै जै गौ माता।
निसदिन तुमको ध्यावत, हरि सिवजी धाता ।।
ॐ जै जै ….

 मंथन समुद्र को कीन्हो,तब प्रगटी मैया ।
रिषिमंडल ने लीन्हो, कामधेनु गैया ।।
ॐ जै जै… 

कोटि तैंतीस देवता, रोम रोम बसे ।
पंचगव्य जो लेता, जन्मों के पाप नसे।।
ॐ जै जै…

 सर्वोषधि भंडारी, तू ही है मैया ।
घर भी कहे उसी को, जिस आँगन गैया ।।
ॐ जै जै…. 

संकट उनके हरती, पार बैतरनी करे ।
तेरी पूँछ धरे जो, भवसागर से तरे ।।
ॐ जै जै …. 

तेरे खुर की धूरि, माथे पे जो लगे।
तीर्थस्नान का फल हो, पद पद बिजय मिले।।
ॐ जै जै….

 कृष्ण बसे माँ तुझमें, तुमको जो ध्यावे।
मन इच्छा हो पूरी, मानब तन पावे ।।
ॐ जै जै….

 गौ माता की आरती, प्रीत से जो गावे ।
कह गोपाल मैं सरन हूँ, महिमा नित पावे ।।
ॐ जै जै ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *