आरती-भजन-मंत्र-चालीसा

Shri Surya dev Ji Ki Aarti 

Title of the document ॐ श्री सूर्यदेव की आरती ॐ

जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव

Jai Jai Jai Ravidev, Jai Jai Jai Ravidev

 

श्री सूर्यदेव की आरती

 
जय जय जय रविदेव,
जय जय जय रविदेव ।
रजनीपति मदहारी,
शतदल जीवन दाता ।। 
षटपद मन मुदकारी,
 हे दिनमणि! ताता । 
 जग के हे रविदेव । 
 जय जय जय रविदेव ।। 
नभमण्डल के वासी ,
ज्योति प्रकाश के देवा।
निज जनहित सुखरासी,
तेरी हम सब करें सेवा ।।
करते हैं रविदेव । 
 जय जय जय रविदेव ।
 कनक, बदनमन सोहत,
 रूचिर प्रभा प्यारी ।। 
निज मंडल मंडित,
अजर अमर छवि धारी।
हे सुरवर रविदेव। 
 जय जय जय रविदेव ।।
 
(इति)
Scroll to Top