ॐ चामुण्डा माँ आरती ॐ

Chamunda Mata Aarti | चामुण्डा माँ आरती

Chamunda Maa Aarti
चामुण्डा माता आरती


जय चामुण्डा माता, मैय्या जय चामुण्डा माता
Jai Chamunda Mata, Maiyya Jai Chamunda Mata

चामुण्डा माता की आरती

॥ आरती ॥

ॐ जय चामुण्डा माता, मैय्या जय चामुण्डा माता।
शरण आये जो तेरे, सब कुछ पा जाता।।
ॐ जय…

चण्ड मुण्ड दो राक्षस, हुए हैं बलशाली।
उनको तूने मारा, क्रोध दृष्टि डाली ।।
ॐ जय…

चौसठ योगिनी आकर, ताण्डव नृत्य करे।
बावन भैरो झूमे, विपदा आन हरे ।।
ॐ जय…

शक्ति धाम कहातीं, पीछे शिव मंदर।
ब्रह्मा, विष्णु, नारद, मंत्र जपे अंदर ।।
ॐ जय…

सिंहराज यहाँ रहते, घण्टा ध्वनि बाजे।
निर्मल धारा जल की, वंडेर नदी साजे ।।
ॐ जय…

क्रोध रूप में खप्पर, खाली नहीं रहता।
शांत रूप जो ध्यावे, आनंद भर देता।।
ॐ जय…

हनुमत बाला योगी, ठाढ़े बलशाली।।
कारज पूरण करती, दुर्गा महाकाली।।
ॐ जय…

रिद्धि सिद्धि देकर, जन के पाप हरे।
शरणागत जो होता, आनंद राज करे।।
ॐ जय…

शुभ गुण मंदिर वाली, ॐ कृपा कीजे।
दुख जीवन के संकट, आकर हर लीजे।।
ॐ जय…
(इति)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *